पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा में पानी की कमी है, पर नशे की नहीं : जस्सी

बठिंडा में पानी की कमी है, पर नशे की नहीं : जस्सी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |नगर निगमचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शहर के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ बैठकें शुरू कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को अमरपुरा बस्ती, मुहल्ला तेलियां वाला, मॉडल टाऊन,अजीत रोड, हरपाल नगर प्रताप नगर आदि मुहल्लों में आधा दर्जन नुक्कड़ बैठकें की गई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरमंदर सिंह जस्सी ने कहा कि निगम चुनाव में अकाली-भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियां ही अकाली सरकार के पतन का कारण बनेगी। निगम चुनावों में अकालियों को करारी मात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ कोई धक्केशाही होती है, तो सरकार का कड़ा विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बठिंडा में पानी की कमी है, लेकिन नशे की कोई कमी नहीं है। शहर के हर मुहल्ले, गली में नशे ने पांव पसार रखे हैं। बठिंडा के नौजवान नशे से बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बठिंडा सिर्फ टैक्सों का हब बन कर रह गया है। शहर के लोगों पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है, अब बादल सरकार लोकसभा चुनाव में बठिंडा में उनके कैंडीडेट को वोट कम मिलने का गुस्सा लोगों पर निकाल रहे है, तभी तो विश्व कप कबड्डी के समापन समागम को भी बादल गांव लेकर चले गए। इस मौके पर शहरी प्रधान मोहन लाल झुंबा, इकबाल ढिल्लों, अमरिंदर सिंह, रॉकी शर्मा, बिपन, नत्थू राम, रामपाल, गुरजंट सिंह, अमरजीत, संदीप सोनी, महासचिव रुपिंद्र बिंद्रा आदि मौजूद थे।

हरमिंदर सिंह जस्सी