पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट ऑफ लिविंग का योगाथन कल से

आर्ट ऑफ लिविंग का योगाथन कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर-घरयोग, देश रहे निरोग का संदेश प्रचारित करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से योगाथन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह 7 बजे रोजगार्डन में सैकड़ों की तादाद में उपस्थित महिला-पुरुषों को अंतर्राष्ट्रीय योग टीचर सुनील लालवानी की अगुवाई में सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया जाएगा, वहीं सूर्य नमस्कार से होने वाले शारीरिक मानसिक लाभ से भी अवगत कराया जाएगा।

बठिंडा टीम के कार्यकर्ता संदीप अग्रवाल, टीचर सुमित अरोड़ा नेहा गर्ग ने बताया कि छोटी उम्र से ही योगा के प्रति लगाव विकसित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग का योगाथन लहर देश भर के दो हजार से ज्यादा स्कूलों में चलाई जाएगी। बठिंडा में 13, 15 16 दिसंबर को स्कूलों की मॉर्निंग एसेंबली के दौरान लगातार एक घंटा सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। योगाथन शिविर में 108 सूर्य नमस्कार करने वाले बच्चों को आर्ट आफ लिविंग की ओर से गोल्ड सर्टिफिकेट जबकि सभी भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।

स्कूलों में योगाथन का शेड्यूल

13दिसंबर - पुलिसपब्लिक स्कूल, समरहिल कॉन्वेंट स्कूल, एसएसडी कृष्णा वाटिका

15 दिसंबर- सेंटजेवियर्स स्कूल, मिलेनियम स्कूल, रोज मैरी एनएफएल, रोज मैरी बल्लुआना, सिल्वर ओक्स, डीएवी स्कूल, सेंट कबीर कॉन्वेंट स्कूल, सर्वहितकारी स्कूल, गुरु रामदास स्कूल, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल बल्लुआना, गुरुकुल कॉलेज 16दिसंबर - स्पेशलस्कूल थर्मल कॉलोनी