पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल वैन ऑपरेटर्स हादसे रोकने को चलाएंगे जागरुकता अभियान

स्कूल वैन ऑपरेटर्स हादसे रोकने को चलाएंगे जागरुकता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर के हादसों के खिलाफ महाअभियान में स्कूल कॉलेज बस आपरेटर एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन देते हुए वाहन चलाने की अपनी आदतों में सुधार का संकल्प लिया। शुक्रवार को बरनाला रोड स्थित एसोसिएशन के कार्यालय पर रोड सेफ्टी सेमिनार का आयोजन कराया गया जबकि प्रधान गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने प्रदेश भर में स्कूल वैन ऑपरेटरों को यातायात के पाबंद बनाने की लोक लहर चलाने का ऐलान किया।

सुबह 10 बजे लगे रोड सेफ्टी सेमिनार में फ़र्स्ट ऐड एजुकेटर मान सिंह ने बताया कि स्कूल-कॉलेज वैन ऑपरेटरों पर नौनिहालों को सुरक्षित स्कूल लाने घर छोड़ने की अहम जिम्मेदारी है, इसलिए उनका यातायात नियमों का पाबंद रहना लाजिमी हो जाता है। उन्होंने कहा कि नियम-कायदे महज जानना ही सब कुछ नहीं बल्कि इसका पालन अहम है। वाहन चलाने के लिए तीन एस यानी सावधानी, समझदारी और साझेदारी को अहम हिस्सा बनाया जाना चाहिए, वहीं हर गाड़ी पर स्कूल का नाम टेलीफोन नंबर के अलावा एमरजेंसी नंबर 100, 101 108 जरूर लिखे जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल वैन को घर-घर से बच्चे लेते हुए कई बार लेटलतीफ बच्चों की वजह से हुई देरी को कवर करने के लिए गाड़ी को तेज चलाने की मजबूरी रहती है ताकि बच्चों को समय पर स्कूल छोड़ा जा सके लेकिन उन्हें इस कोताही से बचने का प्रयास करना चाहिए। फोर लेन सड़कों की वजह से रांग ओवरटेकिंग से भी हादसे बढ़े हैं। उन्होंने स्कूली वाहनों को भी अप टू डेट रखने का आह्वान किया क्योंकि इससे स्टेयरिंग थामने वाले सेफ हैं, वहीं बच्चों की जिंदगी भी सुरक्षित रहेगी। सुबह के वक्त समय कम रहता है लेकिन चलाने से पहले वाहन के ब्रेक, टायर एवं हवा तथा इंजन आदि को कायदे से जांचें। मान सिंह ने इस दौरान हादसों के वक्त घायलों को डॉक्टरी सहायता मिलने से पहले बचाने की प्रक्रिया सिखाते हुए फ़र्स्ट ऐड के भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

> रेलवे क्रॉसिंग पर सतर्कता, अनमैंड फाटक पर दाएं-बाएं देखते हुए लाइन क्रॉसिंग

> फोगी सीजन में येलो लाइट का इस्तेमाल और डिप्पर आदि का सदुपयोग

> रेड लाइट पर रुकना आदि ट्रैफिक रूल्स का पालन पुलिस को देखकर नहीं बल्कि मन से करना

> नशे का सेवन करके ड्राइविंग करना

डीएवी स्कूल में बच्चों ने भास्कर अभियान के तहत हवन किया।

स्कूल कॉलेज बस वैन ऑपरेटरों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत रहने को जागरूक करते फर्स्ट एड एजुकेटर मान