भाजपा का सदस्यता अभियान जारी
बठिंडा|भाजपा केसदस्यता अभियान के तहत आठवें दिन शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा गया। वहीं भाजपा के जिला शहरी प्रधान परमिंदर गोयल ने शहर के मंडल प्रधानों के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। गोयल ने कहा कि पार्टी की तरफ से चलाई जा रही ड्राइव में लोग खासा उत्साह दिखा रहे हैं पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा भी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नगर निगम के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द घोषित कर दी जाएगी। भाजपा यूथ प्रत्याशियों पर भी अपना दांव लगाएगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रधान ऊषा शर्मा, गुरबिंदर कौर मांगट, वरिंदर शर्मा, उमेश शर्मा, रविंदर रूबी, मुनीष शर्मा के अलावा अन्य भाजपा नेता वर्कर मौजूद थे।