पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को देना ही होगा वाटर टैक्स

किसानों को देना ही होगा वाटर टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा |पंजाब सरकारद्वारा नहरी आबयाना खत्म कर दिया गया है और अब इसकी बजाए पानी कर लगाया गया है। पानी कर द्वारा एकत्र की गई राशि नहरों रजवाहों की संभाल,सफाई नवीनीकरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस से प्रदेश की खेतीबाड़ी को बड़ा हुंगारा मिलेगा। ये कर साल 2014 की छावनी फसल से पंजाब सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन नंबर 34 एलजी/2014 तारीख 11 नवंबर 2014 के अधीन लागू किया है। बठिंडा नहर मंडल के कार्यकारी इंजीनियर उपकरणपाल सिंह ने बताया कि 75 रुपये प्रति एकड़ प्रति फसल नहरी आबयाना खत्म करके 50 रुपये प्रति एकड़ प्रति फसल कर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मकसद के लिए बठिंडा नहर मंडल के कार्यकारी इंजीनियर की प्रधानगी में किसान मेंबरों की शमूलियत से बनाई गई सभा के खाते में एक राशि जमा कराई जाएगी। ये सभा की सिफारिश देख रेख अधीन ये रकम खर्ची जाएगी ताकि किसानों को सही मात्रा में नहरी पानी उपलब्ध हो सके। इस पानी कर की वसूली नहरी विभाग के फील्ड अमले द्वारा गांव के नंबरदारों के जरिए की जाएगी। नंबरदार के बनते पंचोतरा का भी भुगतान किया जाएगा।