ढाबा संचालक बाप-बेटे को पीटा
बठिंडा| गांवघुद्दा में एक ढाबा संचालक ने पड़ोसी ढाबा संचालक उसके बेटे की धुनाई कर दी। नंदगढ़ पुलिस को दी शिकायत में हरचरण सिंह ने बताया कि उनका ढाबा और आरोपियों का ढाबा साथ-साथ है। गत दिवस मामूली सी बात को लेकर गुरमेल सिंह, कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह, पाल सिंह, हरभगवान सिंह गौरा सिंह ने उसकी उसके पिता की पिटाई कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।