अवैध खनन के आरोपियों पर पर्चा
बठिंडा| तलवंडीसाबो पुलिस ने अवैध खनन करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना तलवंडी साबो के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव शेखपुरा में अज्ञात लोग अवैध रूप से खनन कर बरेती चोरी कर रहे हैं। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां बरेती से भरी ट्राली बरामद हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।