पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीफ इंजी. के दफ्तर के बाहर सीवरेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

चीफ इंजी. के दफ्तर के बाहर सीवरेजकर्मियों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | सीवरेजवर्कर यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुरू की गई हड़ताल के तहत शनिवार को भी माडल टाऊन में एसई चीफ इंजीनियर के दफ्तर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया। धरने पर बैठे सीवरेज वर्कर यूनियन के वर्करों ने कहा कि वे विगत लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जिस कारण मजबूरन उन्हें हड़ताल करना पड़ रहा है। यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा। इस मौके प्रधान शाम लाल चांवरिया, चेयरमैन शाम लाल डब गौहर, महासचिव विनोद कुमार, अध्यक्ष छोटे लाल, पूरन, सुरेश, गुरचरण, गजराज, पप्पू, राजेश कुमार, बिट्टू, लीला राम, दुल्ली राम, रतन लाल, पूरन चंद, हरी सिंह, अमर चंद, समय चंद आिद मौजूद थे।