- Hindi News
- ब्रांडेड घी कंपनी का लेबल लगा बेचते थे नकली घी, तीन पर पर्चा
ब्रांडेड घी कंपनी का लेबल लगा बेचते थे नकली घी, तीन पर पर्चा
बठिंडा | ब्रांडेडघी कंपनी का लेवल लगाकर बाजार में नकली घी बेचने के आरोप में थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। जनता कॉलोनी रामपुरा वासी मुकेश कुमार ने तलवंडी पुलिस को बताया कि रामपुरा फूल में सरकार से मंजूरशुदा उसकी वनस्पति घी बनाने की फैक्टरी है। जिसमें तैयार घी को बाजार में जीएस बद्रर्स कंपनी के नाम से बेचा जाता है। कुछ समय पहले उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी कंपनी का लेवल लगाकर बाजार में सस्ते दामों में नकली घी बेच रहे है। नकली घी होने से बाजार में मौजूद उक्त घी जल्द खराब हो रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस सेहत विभाग को दी। 11 दिसंबर को जिला सेहत विभाग थाना तलवंडी साबो पुलिस की संयुक्त टीम ने तलवंडी साबो के समीप एक पिकअप गाड़ी से नकली वनस्पति घी बरामद किया था।