पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीएसयू ने अपनी मांगों के लिए किए आवाज बुलंद

टीएसयू ने अपनी मांगों के लिए किए आवाज बुलंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा | पंजाबसरकार द्वारा बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती शुरू करने का वादा नहीं निभाने पर विभिन्न संगठनों ने सरकार की निंदा की है। टीएसयू सर्कल बठिंडा के प्रधान सतविंदर सिंह, इंप्लाइज फेडरेशन एटक सर्कल बठिंडा के प्रधान बलजिंदर सिंह बेरोजगार लाइनमैन यूनियन पंजाब के जिला प्रधान जगदीप सिंह महराज ने कहा कि पंजाब सरकार ने वायदा किया था कि बेरोजगार लाइनमैनों की भर्ती शुरू की जाएगी, पर ऐसा नहीं किया गया। उन्होेंने विभिन्न संगठनों के नेताओं पर पुलिस द्वारा झूठे केस दर्ज कर जेल में डालने, काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों-मजदूरों पर पुलिस द्वारा झूठे केस दर्ज करने की भी निंदा की। उन्होंने बिजलीकर्मियों को अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।