- Hindi News
- बठिंडा कारमें मौज मस्ती करते युवकों ने की फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किए
बठिंडा- कारमें मौज मस्ती करते युवकों ने की फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तार किए
रिश्तेदार की शादी से बठिंडा लौट रहे कार में तीन युवकों ने रास्ते में मस्ती करते हुए गांव कोटफत्ता के पास फायरिंग कर दी और भाग गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इनसे लाइसेंसी 12 बोर की दो दोनाली, 9 जिंदा कारतूस और 6 चले कारतूस बरामद किए। एएसआई जगदीश सिंह ने बताया, आरोपियों में शुभम शर्मा सुखविंदर सिंह वासी प्रताप नगर बठिंडा और मंजीत सिंह वासी गांव फत्ता मालोका जिला मानसा को काबू किया। पिस्तौल मंजीत का था।