- Hindi News
- ट्रैफिक डिपार्टमेंट का स्कूलों को नोटिस, स्टूडेंट्स बाइक पर आएं
ट्रैफिक डिपार्टमेंट का स्कूलों को नोटिस, स्टूडेंट्स बाइक पर आएं
सर्वहितकारी के 2000 स्टूडेंट्स ने ट्रैफिक रूल्स के ग्रीटिंग्स बना बांटे
बरनाला | मंगलवारको भास्कर महाअभियान से जुड़ते हुए सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 2000 स्टूडेंट्स ने चार्ट और ग्रीटिंग कार्ड बना कर लोगों को सड़क हादसों के खिलाफ जागरूक किया। अफसरभी बैल्ट लगाएं : पंचकूलाके डीसी विवेक अत्रे ने भी कहा कि अफसर भी बेल्ट लगाएं अपने ड्राइवर को भी कहें। बठिंडा के डीईओ एलीमेंट्री शिव पाल ने जिले के 675 स्कूलों के प्रमुखों को आदेश जारी किए हैं कि हादसों के खिलाफ सभी स्कूलों में सुबह प्रार्थना के समय बच्चों को रोड सेफ्टी के बारे बताया जाए।
प्रिंसिपल जितेंदर शर्मा ने बताया, 5वीं से लेकर प्लस-टू तक के स्टूडेंट्स को शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा मौतें सड़क हादसों से हो रही हैं। लोग एक हाथ से कार चला रहे होते हैं तो दूसरे से मोबाइल पर वट्सअप और फेसबुक में लगे होते हैं जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, भास्कर को देशभर में यह अभियान चलाना चाहिए।
पुलिस से बहस कर सकते हो यमराज से नहीं
फिरोजपुर के सरकारी कन्या सीसै स्कूल में 300 छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड्स बनाकर ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर किया। 8वीं की लक्ष्मी ने यमराज की ड्राइंग का स्पेशल कार्ड बनाया। चेतावनी लिखी, हेलमेट पहनकर आप पुलिस से बहस कर सकते हो पर यमराज से नहीं।
3908 हादसे इस साल 2014 नवंबर तक पंजाब में हुए। 2380 की जान चली गई।
जहां भी ऐसा साइन दिखे, वहां गाड़ी को धीरे कर लेना चाहिए या रोक लेना चाहिए। इन लाइनों के ऊपर से पैदल लोग सड़क पार करते हैं।
जानें सेफ्टी साइन