पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपीएस बठिंडा और शिवालिक मुक्तसर की टीमों ने जीते मैच

पीपीएस बठिंडा और शिवालिक मुक्तसर की टीमों ने जीते मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरा सरदारनी मनजीत कौर क्रिकेट टूर्नामैंट

भास्करन्यूज | जालंधर

सीटीग्रुपऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शाहपुर कैंपस में दूसरे सरदारनी मनजीत कौर क्रिकेट टूर्नामैंट में मंगलवार को पीपीएस बठिंडा ने चंडीगढ़ बैपटिस्ट को 41 रन से हराया। बठिंडा की टीम ने 141 रन बनाए जबकि चंडीगढ़ बैपटिस्ट की टीम 100 रन पर ही सिमट गई। बठिंडा के भानू ने 41 गेंदों में 70 रन और परमीत ने 33 गेंदों में 40 रन बनाए।

दूसरे मैच में शिवालिक मुक्तसर ने एसजीएचपी होशियारपुर को हराया। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए जबकि एसजीएचपी होशियारपुर की टीम सिर्फ 96 रन ही बना सकी। विजयी टीम के प्रभजोत ने नॉट आउट 48 रन बनाए। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन चरनजीत सिंह चन्नी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।