पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट ऑफ लिविंग का योगाथॉन 14 से

आर्ट ऑफ लिविंग का योगाथॉन 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| आर्टऑफ लिविंग की ओर से विश्व शांति के लिए देश भर में योगाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ता संदीप अग्रवाल ने बताया की विश्व शांति लोगों को शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रखने के मकसद से संस्था की ओर से पूरे देश में 14 और 15 दिसंबर को योगाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। बठिंडा में भी रोजगार्डन शहर के अन्य पब्लिक पार्कों में इसका आयोजन किया जा रहा है। 15 दिसंबर को योगाथॉन स्कूलों और कॉलेज में करवाया जाएगा। जिसकी रूप रेखा आश्रम इंटरनेशनल टीचर सुनील लालवानी जी के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही है। सुनील लालवानी ने कहा की इस योगाथॉन में लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा सूर्य नमस्कार के फायदे बताए जाएंगें। योगाथॉन का उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रखना और लोगों के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रखना है।