पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया

ट्रैफिक नियमों के पालन का पाठ पढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहाराजन सेवा के वर्कर इन दिनों शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़वा रहा है। सात दिसंबर से शुरु किया अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। शहर के विभिन्न चौराहों पर इन दिनों सहारा वर्करों की सीटियां लोगों को खूब सुनाई दे रही है। हादसे घटित हो इस बात को लेकर संस्था अभियान चला रही है।

शहर के मलोट रोड चौराहा पर सहारा वर्कर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने संबंधी कहते दिखाई दिए। वहीं इन जगहों पर सहारा की तरफ से मुनादी भी करवाई जा रही है। गौरतलब है कि सहारा जन सेवा की तरफ से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सहारा के मेंबर सुबह होते ही शहर के विभिन्न चौराहों पर खड़े हो जाते हैं।

सहारा के गौतम गोयल ने बताया कि बठिंडा के एसएसपी इंदरमोहन सिंह भट्टी द्वारा इसका आगाज किया गया। सहारा वर्करों की विशेष टीम लगातार सुबह 8 बजे से 6 बजे तक शहर के मुख्य चौक में वाहन चालकों को जागरूक कर रहे हैं।

गौतम गोयल ने बताया सहारा वर्कर सड़क पर बोर्ड तथा बैनर हाथों में पकड़कर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। सहारा द्वारा लगाए बोर्ड जिनमें में बड़े बड़े हादसों की फोटो लगी हैं बताया गया कि यह जिंदगियां बचाई जा सकती थी

सहारा वर्कर चालकों को हैलमेट का प्रयोग करने वाहन चलाते समय मोबाइल का फोन करने की सलाह दे रहे हैं। सहारा का लक्ष्य है शहर एक्सीडेंट फ्री जोन बने लोगों की कीमत जाने बच सके।

सहारा जन सेवा के वर्कर लोगों को ट्रैफिक नियमो के बारे में जानकारी देते हुए।