पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजल पर वैट से लोगों पर बोझ बढ़ा

डीजल पर वैट से लोगों पर बोझ बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| आलइंडिया जट्ट महासभा की मीटिंग पंजाब के एडजेक्टिव सदस्य गुरविंदर सिंह के निवास पर हुई। जिसमें फरीदकोट जट्ट महासभा के प्रधान सुरजीत बाबा राज्य सचिव मनप्रीत सेखों विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब हर फ्रंट से फेल हो चुकी है। सरकार का खजाना खत्म हो चुका है। जिसके पास अपने मुलाजिमों को देने के लिए वेतन ही नहीं है। जबकि सरकार डीजल पर लगातार वैट लगाकर लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखे। इस मौके पर लखवीर बाजवा, विक्रमजीत बब्बू, कुलविंदर दबड़ीखाना, कुलदीप कराडवाला , वीरपाल आदि उपस्थित थे।