रफ्तार आनंददायक हो, पर जानलेवा नहीं हो
अगरआप विवाहित रहना चाहते हैं तो आपको स्पीड को तलाक देना होगा। ये विचार नर्सिंग छात्राओं ने स्लोगन राइटिंग मुकाबले में प्रकट किए। दैनिक भास्कर द्वारा चलाए जा रहे भास्कर महाअभियान के तहत पंजाब पब्लिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए प्रेरित किया। भास्कर द्वारा आयोजित स्लोगन राइटिंग मुकाबलों में नर्सिंग छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए अपने अपने विचार चार्ट पर उकेरे। इसमें छात्राओं ने लोगों को रफ्तार से तौबा करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. जीएस नागपाल,टीएस नागपाल परमपाल नागपाल की देखरेख में कॉलेज प्रिंसिपल मनदीप कौर की अगवाई में आयोजित इन मुकाबलों में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
भास्कर महाअभियान के तहत डिफरेंट कॉन्वेंट स्कूल में पेटिंग मुकाबले आयोजित किए गए।
डिफरेंट कॉन्वेंट स्कूल में करवाए गए पेटिंग मुकाबले में रंगों के माध्यम से अपनी भावनाएं उजागर करते बच्चे। फोटो-मनदीप।
ये लिखे स्लोगन
>लीवसूनर-ड्राइव स्लोयर- लिव लौंगर।
>कभी पहुंचने से देरी भली
>स्टॉप एक्सीडेंट बिफोर दे स्टॉप यू।
>चांस लेने वालों के ही एक्सीडेंट होते हैं।
>अलर्ट टूडे-अलाइव टुमारो
>फील कर्व वट डांट हग देम।
>चैक यूअर नर्व ऑन माई कर्व।
>नार्मल स्पीड मीट्स एवरी नीड़।
>लुक एवरी-वे एवरी डे।
>इफ यू वांट टू स्टे मैरिड,डाइवोर्स स्पीड।
>रफ्तार आनंद देती है लेकिन जान लेती है।
>ड्राइव विद रीजन,दिस होलीडे सीजन।
>नजर हटी दुर्घटना घटी।ड्राइविंग फास्टर, कैन कॉज डिजॉस्टर।
>स्टे अलाइव,थिंक एंड ड्राइव।
बठिंडा |डिफरेंट कॉन्वेंटस्कूल में प्राचार्य वीनू गोयल की देखरेख में हादसों के खिलाफ भास्कर का महाअभियान के तहत पेटिंग मुकाबले करवाए गए। इसमें बच्चों ने अपनी भावनाओं को रंगों से चार्ट पर उकेरा और चित्रों के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। बच्चों द्वारा बनाई गई पेटिंग में दिखाया गया कि दुर्घटनाएं कैसे होती हैं और इनको कैसे रोका जा सकता है। बच्चों ने शहर में बढ़ रहे ट्रैफिक पर भी अपनी चिंता जाहिर की और उन्होंने सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने की अपील की।
पंजाब पब्लिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्लोगन राइटिंग मुकाबलों में भाग लेती छात्राएं।
छात्राओं ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए