कंप्यूटर सिलाई सेंटर का शुभारंभ
बठिंडा| सरबतदा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से मंगलवार को गांव हररायपुर में एक कंप्यूटर सिलाई सेंटर खोला गया। इन सेंटरों का शुभारंभ ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपीएस ओबरॉय ने किया। सेंटर का शुभारंभ करने के बाद ट्रस्टी ओबरॉय ने कहा कि उनका ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए ट्रस्ट की तरफ से सूबे के हर जिले में दफ्तर खोला गया है। ट्रस्ट की तरफ से सिलाई सेंटर में सिलाई कंप्यूटर सेंटर में कंप्यूटर का प्रशिक्षण मुफ्त दिया जाता है। ट्रस्ट की तरफ से रोपड़ के समीप नुरपूर बेदी में एक कैंसर केयर होम बनाने की तैयारी चल रही है, जिसमें कैंसर के अंतिम स्टेज के मरीजों का इलाज किया जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला प्रधान डॉ.कशिश गुप्ता, जस्सा सिंह, ट्रस्ट के पीआरओ हरविंदर सिंह भी मौजूद थे।