- Hindi News
- ऐतिहासिक धरोहरों की संभाल के लिए नई पॉलिसी की जरूरत
ऐतिहासिक धरोहरों की संभाल के लिए नई पॉलिसी की जरूरत
बठिंडा| पंजाबमें पर्यटन को बढ़ावा देने और ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा के लिए सरकार को नई पॉलिसी लागू करना चाहिए। इस संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए पंजाब होटल रेस्टोरेंट एंड रिजॉर्ट एसोसिएशन के प्रधान सतीश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में प्राचीन काल की अनेकों ऐतिहासिक पुरातत्विक महत्व की इमारतें है, जो लगातार अनदेखी की वजह से बर्बाद हो रही हैं। इन्हें सुरक्षित करने के लिए अलग से पॉलिसी लागू करने की जरूरत है। यहां सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मध्य युगीन सभ्यता की धरोहर मौजूद है। पीर पैगंबर, ऋषि-मुनियों और गुरुओं की पावन धरती पंजाब पर अनेकों ऐतिहासिक महत्व की धार्मिक इमारतें भी मौजूद हैं। लेकिन पंजाब में पुरातत्व की कोई अच्छी पॉलिसी नहीं होने से पुरातत्व और ऐतिहासिक इमारतें मिट्टी के ढेर में तब्दील होती जा रही है। पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन बढ़ने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और होटल इंड्रस्ट्रीज टूरिज्म का विकास भी होगा। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।