बठिंडा | पंजाब फर्टिलाइजर, पेस्टीसाइड सीड एसोसिएशन का शिष्टमंडल रविवार को एग्रीकल्चर डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला उप प्रधान रमेश गर्ग ने ज्वलंत मसला उठाया कि सेंपल फेल होने की सारी जिम्मेदारी निर्माता कंपनी की होनी चाहिए कि डीलर की, क्योंकि डीलर तो सीलबंद कीड़ेमार दवा ही बेचता है। जिला प्रधान चंद सिंह ने कहा कि कंपनियों की ओर से दिए हुए अथारिटी लेटर लाइसेंस में दर्ज शर्तें कठिन एवं गैर जरूरी हैं। वहीं गोनियाना के प्रधान बबनीश मोंगा ने पंजाब एग्रो द्वारा डीलरों को भेजे नोटिस डीलरों पर रिकवरी डालने का मसला उठाया।
डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू ने मसलों पर गंभीरता दिखाते हुए विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने डीलरों को बेहतर सरकार द्वारा मंजूरशुदा खेतीबाड़ी से प्रमाणित खाद, कीड़ेमार दवा बीज बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने घटिया कीटनाशक बेचने वाले डीलर पर कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। डीलरों ने मांग रखी कि ऐसे बंदोबस्त किए जाएं कि फेल सैंपल वाले कीटनाशक डीलरों तक ना पहुंचे जिससे कि डीलर किसान का नुकसान हो सके।
(एग्रीकल्चर डायरेक्टर डॉ. मंगल सिंह संधू को स्मृति चिन्ह देते पेस्टीसाइड सीड विक्रेता।)