मेयर के लिए भाजपा का हाेमवर्क शुरू
जैसे-जैसेनिकाय का चुनाव नजदीक रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है। राजनीति के पंड़ितों की डिमांड बढ़ गई है और उनका मार्केट टाइट हो गया है।
भाजपा इस बार मेयर पद की दावेदारी की ताल ठोकने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर अपनी व्यू रचना में जुट गई है। निगम की नई वार्ड बंदी को लेकर कमेटियां गठित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा-शिअद और कांग्रेस अपने-अपने एजेंडे के हिसाब से जुट गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन नवंबर माह को लक्ष्य मानकर इस चुनावी युद्ध की तैयारी में राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक योद्धाओं की तलाश शुरू कर दी है।
भाजपाने जताया मेयर पद पर दावा : भाजपाइस बार एमसीबी के चुनाव में नए चेहरे भी उतार सकती है। वहीं भाजपा ने मेयर पद के लिए अपना दावा भी जताया है। यहां बताना जरूरी है कि निगम के पहले मेयर अकाली दल के थे सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर का पद भाजपा के खाते में था। इस बार भाजपा चाहती है कि एमसीबी का मेयर भाजपा का ही हो। इस तैयारी में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। ऐसे उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है, जो अपनी जीत को यकीनी बना सकें। इस बार नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने के भाजपा के संकेत ने पुराने भाजपा नेताओं खलबली पैदा कर दी है।
^निगम वार्ड बंदी के लिए कमेटी गठित हो चुकी है। अकाली दल की तरफ से निर्मल सिंह संधू है भाजपा की तरफ से अशोक भारती। भाजपा मेयर पद पर अपना दावा जताएगी। मैं खुद निगम के चुनाव लडूंगा। परमिंदरगोयल, भाजपाजिला शहरी प्रधान,बठिंडा।
वार्ड में फेरबदल करने के लिए कमेटी गठित
शहरमें मौजूदा समय में 50 वार्ड है। वार्ड में फेरबदल करने या फिर करने के लिए नई वार्ड बंदी कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में अकाली दल ने निर्मल सिंह संधू भाजपा ने अशोक भारती शामिल किया है। इसके अलावा कमेटी में सीपीएस सरुपचंद सिंगला भाजपा के जिला शहरी प्रधान परमिंदर गोयल का नाम भी है। सूत्रों के अनुसार वार्ड तो फिलहाल 50 ही रहेंगे, पर वार्डों के रिजर्वेशन में फेरबदल की संभावना प्रबल है। गौर हो कि शहर के 50 वार्ड में से 22 वार्ड पर भाजपा चुनाव लड़ती है 28 वार्ड पर अकाली दल।
राजनीति