कैंप में सेल्फ ग्रुमिंग के टिप्स दिए
बठिंडा | सरकारीराजिंदरा कॉलेज में रविवार को एनएसएस के यूनिट 3 4 (गर्ल्स) का एकदिवसीय शिविर लगाया गया। प्रोग्राम अफसर प्रो. परमदीप कौर प्रो. अमला शर्मा के मार्गदर्शन में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चले शिविर में शामिल 105 वालंटियरों ने कॉलेज में साफ-सफाई करने के अलावा आत्मनिर्भरता के गुर भी सीखे। पहले सेशन में छात्राओं ने कॉलेज कैंटीन, पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट एवं विभिन्न लॉन की सलीके से सफाई की, वहीं क्यारियों को साफ करके पौधों को पानी दिया। शाम के लेक्चरर सेशन में काया ब्यूटी पार्लर की नीकिता ने स्किन केयर एवं सेल्फ ग्रुमिंग के टिप्स बताए जिसमें छात्राओं ने विशेष दिलचस्पी दिखाई।