गुरु बाणी सुनकर संगत हुए निहाल
बठिंडा | शहरके समस्त फोटोग्राफर भाईयों की तरफ से शनिवार शाम शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम नजदीक स्थित भाई जगता जी गुरुद्धारा साहिब में तीसरे विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंथ के महान कथावाचक और कीर्तन सम्राट भाई अमरीक सिंह जी चंडीगढ़ वाले, भाई बख्शीश सिंह बंदा जी दिल्ली वाले भाई सुखविंदर सिंह जी मलोट वालों ने समागम में पहुंच कर गुरु घर की बानी सुना संगतों को निहाल किया। इस मौके समस्त फोटोग्राफरों की तरफ से संगतों के लिए अटूट लंगर भी लगाया गया। इस समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर गुरु घर में माथा टेका और सरबत की भलाई की कामना की।(वारिज़ आहुजा)