ट्रेनिंग कैंप 30 से
बठिंडा | मिनिस्ट्रीऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एवं एंटरप्रिन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सहयोग से नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी(निटकोन) की ओर से एक फ्री ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा। इसकी शुरूआत 30 सितंबर से होगी। निटकोन के एजीएम विजय अरोड़ा ने बताया कि इंजीनियरिंग में डिग्री /डिप्लोमा होल्डर, बीएससी, एमएससी, बीसीए, एमसीए एवं साइंस एवं टेक्नोलॉजी से जुड़े युवा इस ट्रेनिंग कैंप में भाग ले सकेंगे। प्रतिदिन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लगने वाले क्लास में कंप्यूटर हार्डवेयर की एसेंबलिंग एवं लैपटाप रिपेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने, मार्केटिंग और स्किल्स के साथ-साथ मोटीवेशनल एचीवमेंट से पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जाएगा। इस दौरान बच्चों को बैंकों की लोन स्कीमों के बारे भी बताया जाएगा, ताकि युवा स्वरोजगार शुरू कर सकें। ट्रेनिंग लेने के लिए 29 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। 30 योग्य प्रतिभागियों का चयन इंटरव्यू से होगा।