- Hindi News
- एनसीसी नेवल यूनिट कैंप में कैडेट्स में दिखा उत्साह
एनसीसी नेवल यूनिट कैंप में कैडेट्स में दिखा उत्साह
बठिंडा |3 पंजाबनेवल यूनिट के सीनियर डिविजन का 10 दिवसीय कैंप रविवार को समाप्त हो गया। कैंप में आए कैडेट्स ने 10 दिनों तक विभिन्न एक्टीविटीज में भाग लिया। कमांडिंग अफसर डीके शर्मा ने बताया कि इस कैंप में आए कैडेट्स में भारी जोश देखने को मिला। कैंप के दौरान शहरी कैडेट्स के मुकाबले देहाती क्षेत्र के कैडेट्स में ज्यादा स्टेमिना देखने को मिला। उन्हें जो भी टास्क दिए जाते थे, वे उसे पूरा करके ही दम लेते थे। कैंप के दौरान कैडेट्स को कुशल तैराक बनाने के लिए स्वीमिंग की ट्रेनिंग दी गई। कैंप के अंतिम दिन कैडेट्स ने खूब मस्ती की और कई प्रकार के कल्चरल प्रोग्राम पेश किए।
कैंप में एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर एनसीसी के कमांडेंट डीके शर्मा ने कैडेट्स को जानकारी देते हुए।