पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जानलेवा हमले के मामले में अभी तक एफआईआर नहीं

जानलेवा हमले के मामले में अभी तक एफआईआर नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीते19 सितंबर को मानसा में पुलिस दफ्तर के समीप दो वकीलों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। पीड़ित वकीलों का कहना है कि दो दिन बीत जाने के बावजूद भी थाना सिटी टू की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

उन्होंने उक्त केस को मानसा पुलिस से बठिंडा पुलिस में शिफ्ट करने की मांग की है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट डॉ.राव पीएस गिरवर ने बताया कि वह 19 सितंबर को अपने साथी वकील अनिल कुमार अपने सहयोगियों के साथ एक इनक्वायरी के संबंध में मानसा के डीएसपी(एच) के दफ्तर में गए थे।

उस दौरान डीएसपी(एच) अपने दफ्तर में नहीं थे। एडवोकेट राव ने अनुसार, उनके क्लाइंट तरसेम बंसल की तरफ से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दाखिल की गई थी। उसके बारे में जानकारी देने के लिए वे वहां गए थे। डीएसपी के रीडर गुरदीप सिंह ने उन्हें बयान लिखाने को कहते हुए बताया कि उनकी रिर्पोट लेट हो रही है। रीडर का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। करीब छह बजे उनके क्लाइंट के बयान की कार्रवाई पूरी हुई। एडवोकेट राव के अनुसार जब वे अपनी गाड़ी का टायर बदलकर पुलिस कांप्लेक्स से बाहर निकले, तो उनकी कार के आगे अचानक ही एक बाइक गई। जिस पर दो युवक सवार थे। इनमें एक शिकायककर्ता का भाई प्रदीप सिंगला भी था। जिसने उनके ऊपर हमला कर दिया।

घटना मानसा पुलिस स्टेशन-2 के समीप होने के कारण वहां पर खड़े लोगों पुलिसकर्मी को देखकर आरोपी मारपीट करने के बाद फरार हो गए। इस दौरान बाइक वहीं पर रह गया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। एडवोकेट गिरवर ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना तुरंत थाना सिटी टू को दी। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मानसा के एसएसपी को भी दे दी गई है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उनके केस में पुलिस ने आरोपी के भी खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।

^एडवोकेट गिरवर ने पुलिस के पास शिकायत दी है। मैं आरोपी के घर रेड करने गया था। वहां पर आरोपी नहीं मिले। पुलिस इस केस में कार्रवाई कर रही है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। अंग्रेजसिंह,जांच अधिकारी,थाना सिटी टू मानसा।