मारपीट के मामलों में 20 लोग नामजद
बठिंडा| जिलेके विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने बीस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना तलवंडी साबो पुलिस को दी शिकायत में मनी सिंह वासी सिरसा ने बताया कि आरोपी लिबरा उर्फ काला, काला सिंह, जगजीत सिंह मनजोत सिंह निवासी तलवंडी साबो ने मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। जबकि तलवंडी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में दर्शन सिंह वासी कैरेआणा ने बताया कि 17 सितंबर को आरोपी बघेल सिंह, गगी सिंह, कुलवंत सिंह निवासी कैरेआणा उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने के बाद मौके पर से फरार हो गए। इसी तरह, थाना रामा में दर्ज शिकायत में जगसीर सिंह वासी दुनेवाला ने बताया कि आरोपी हरगोबिंद सिंह, राजदीप सिंह संदीप सिंह निवासी चठेवाला कुछ दिन पहले उसके घर में घुस आए और उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। रामा पुलिस को दी एक अन्य शिकायत में अनिल कुमार ने बताया 19 सितंबर को वह अपने घर तलवंडी साबो जा रहा था। जब वह गांव ज्ञाना के समीप पहुंचा, तो वहां पहले से ही मौजूद आरोपी राजू सिंह, जोत सिंह राजा सिंह ने दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर, थाना संगत पुलिस को शिकायत देकर युवक सोनू निवासी गांव बांडी ने बताया कि बीते 19 सितंबर की रात को आरोपी गोलू छोटू पुत्र बाबू लाल निवासी बांडी उसके घर में दाखिल हुए और उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा थाना नंदगढ़ पुलिस को शिकायत देकर गुरदेव सिंह निवासी बाजक ने बताया कि बीते दिनों आरोपी बलकरण सिंह, कुलदीप सिंह, रामवीर सिंह मिट्ठू सिंह निवासी बाजक ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया।