दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत
बठिंडा| गांवजस्सी बागवाली के पास एक तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना संगत पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर किया है। फिलहाल आरोपी कार चालक फरार है। मृतक के चचेरे भाई मलकीत सिंह निवासी गांव पथराला ने बताया कि बीते दिनों उसका चचेरा भाई साधु सिंह उसका बेटा अर्शदीप सिंह बाइक से गांव जस्सी बागवाली की तरफ जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार से रही एक कार ने उनके बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके चचेरे भाई साधु सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनका बेटा अर्शदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।