- Hindi News
- अचानक वजन घटना और बुखार उतरना कैंसर के लक्षण
अचानक वजन घटना और बुखार उतरना कैंसर के लक्षण
महिलाओंको कैंसर रोग के लक्षणों इससे बचाव के प्रति जागरूक कराने के मकसद से रविवार को कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इनरव्हील क्लब में न्यू बठिंडा सेंट्रल एवं गोनियाना मिड टाउन की ओर से आयोजित सेमिनार में दिल्ली के बीएलके सुपर स्पेशीलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर के लक्षण, वैक्सीन एवं उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
मेडिकल ओंकोलॉजी डॉ. पीयूष वाजपेयी ने महिलाओं में बढ़ रहे गर्भाशय के मुंह का कैंसर, सरवाइकल कैंसर के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए इससे बचाव के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि 9 से 26 साल तक की युवती को सेक्सुअल कांटेक्ट से पूर्व तीन बार इंजेक्शन लगवाने से कैंसर की आशंकाओं से बचा जा सकता है। इसकी कीमत प्रति वैक्सीन 2800 से 3000 है। सूजन ब्लीडिंग क्रोनिक एसिडिटी कब्ज एवं वजन घटना कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं। महिलाओं में तेजी से बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर में भी गांठ पड़ना प्रमुख लक्षण हैं। ब्रेस्ट कैंसर एक्सटर्नल बॉडी में होता है। इसके लिए सजग रहना जरूरी है। महीने में एक बार स्वयं पांच मिनट एक्जामिन करें और अगर कोई गांठ महसूस हो, तो डॉक्टर से चेकअप कराएं, ताकि इसे फर्स्ट स्टेज पर ही कंट्रोल किया जा सके। सर्जिकल ओंकोलॉजी डॉ. विवेक गुप्ता का कहना है कि शरीर के विभिन्न भागों में होने वाले कैंसर के अलग-अलग लक्षण होते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर में जहां गांठ पड़ना, पेट में बदहजमी एवं खून आना प्रमुख लक्षण हैं, वहीं ब्रेन कैंसर में सिरदर्द, आंखों की दृष्टि कम होते जाना, फेफड़े के कैंसर में खांसी में खून आना आदि प्रमुख लक्षण हैं। वहीं एकदम से भार कम होते जाना बुखार उतरना भी कैंसर की निशानी हैं। बीमारी की शंका होने पर तुरंत कामन कैंसर टेस्ट करवाएं। उन्होंने बताया कि खेतों में फर्टिलाइजर्स के अधिक इस्तेमाल से आसपास का ग्राउंड वाटर प्रदूषित हो जाता है। इन स्थानोें का ग्राउंड वाटर पीने से भी कैंसर हो सकता है। इससे परहेज करना चाहिए।। वहीं भूले से भी प्लास्टिक का उपयोग करें। यह कैंसर के मुख्य कारकों में से एक हैं। इसके अलावा रहन-सहन एवं खान-पान में आए बदलाव से भी कैंसर पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि अगर लोग जागरूक होकर फर्स्ट स्टेज पर ही जांच इलाज करवाएं, तो कैंसर को जानलेवा होने से पहले की रोका जा सकता है। अंत में क्लब की प्रधान