धोखाधड़ी के मामले में पर्चा दर्ज
बठिंडा| साढ़े3 लाख रुपये का गलत हस्ताक्षर वाला चेक सौंपकर ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइंस पुलिस को दी शिकायत में संदीप चोपड़ा निवासी अग्रवाल कॉलोनी ने बताया कि वह करीब दो साल पहले प्रदीप कुमार नवेटिया निवासी भागू रोड़ को बिजनेस करने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये उधार के तौर पर दिये थे। जिसे वह महीनों में वापिस करने को कहा था। लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी उसके पैसे वापस नहीं किए गए। बाद में मांगने पर प्रदीप ने 23 नवंबर 2012 को स्टेट चेक बैंक ऑफ पटियाला का साढ़े तीन लाख रुपये का चेक साइन कर उसे दे दिया। जब उसने उक्त चेक को बैंक में लगाया तो चेक पर किया गया हस्ताक्षर मिलने के कारण बैंक वालों ने उसे चेक वापस कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ना तो उसे दूसरा चेक दिया अौर ना ही उसके रुपये दिए। उसने कई बार रुपयों की मांग की, लेकिन आरोपी हर बार टालमटोल करता रहा। इसके आधार पर पुलिस ने उक्त के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।