- Hindi News
- शिंगाारा सिंह का जेल से रिहा होने पर स्वागत
शिंगाारा सिंह का जेल से रिहा होने पर स्वागत
बठिंडा |भारतीय किसानयूनियन एकता उग्राहां के जिला प्रधान शिंगारा सिंह का रविवार को जेल से रिहा होकर अपने गांव पहुंचने पर इलाका निवासियों ने स्वागत किया। प्रांतीय सीनियर उप प्रधान झंडा सिंह जेठूके ने कहा कि भाकियू एकता उग्राहां पंजाब खेत मजदूर यूनियन हमेशा किसान मजदूरों की मांगों को लेकर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने बताया कि मजदूरों को 10-10 मरले के प्लाट, खुदकुशी पीड़ित परिवारों का कर्ज माफ करके पांच लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी आदि मांगों को लेकर फरवरी महीने में बठिंडा मिनी सेक्टरेट पर 8 दिन का धरना प्रदर्शन पर पंजाब सरकार को उनकी कुछ मांगें माननी पड़ी। उन्होंने बताया कि गांव गंधड़ की नाबालिग लड़की के विरोध में धरना-प्रदर्शन करने जा रहे शिंगारा सिंह पांच अन्यों को 4 महीने पहले 26 मई को भुच्चो खुर्द गांव में पुलिस ने 107-151 के अधीन गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया। केस की जमानत होने पर जेल से बाहर आते ही जेल की ड्योढ़ी से ही गिरफ्तार करके पुलिस ने उन्हें दोबारा फिर 107-151 का केस डालकर जेल भेज दिया। इसके बाद पुराना केस डालकर धारा 307 लगा दी जिसकी जमानत पर शिंगारा सिंह रिहा हुए।