- Hindi News
- किसानी मांगें पूरी करवाने को चिल्ड्रन पार्क में किसानों ने दिया रोष धरना
किसानी मांगें पूरी करवाने को चिल्ड्रन पार्क में किसानों ने दिया रोष धरना
किसानों-मजदूरोंकी मांगों को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन(एकता उगराहां) पंजाब खेत मजदूर यूनियन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने चिल्ड्रन पार्क में रोष धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के जिला प्रधान शिंगारा सिंह मान ने कहा कि केंद्र पंजाब सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कर्जे से परेशान होकर कई किसान मजदूर खुदकुशी करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसानों-मजदूरों की तरफ से फरवरी 2014 को बठिंडा में दिए गए धरने के दौरान सरकार ने उनकी कुछ बातें मान ली थी, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया।
उन्होंने डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में सरकार से मांग करते हुए कहा कि खुदकुशी करने वाले किसानों-मजदूरों के परिवारों का सर्वे करके मुआवजा दिया जाए। आर्थिक तंगी के कारण खुदकुशी पीड़ित परिवार की शिनाख्त डिप्टी कमिश्नर से तुरंत करवाई जाए इसका अधूरा सर्वेक्षण पूरा किया जाए। कर्ज नहीं चुका पाने पर किसानों की जमीनों की कुर्की नीलामी तहसील दफ्तर में बंद की जाए। किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को नहीं मान लेती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस धरने को मोठू सिंह, जगजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, बसंत सिंह, मनजीत सिंह के अलावा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
{किसानों ने डीसी को मांग-पत्र सौंपकर पंजाब सरकार से खुदकुशी करने वाले किसानों-मजदूरों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की
मंगलवार को चिल्ड्रन पार्क मेंं रोष धरना देते हुए किसान मजदूर यूनियन के मेंबर।