पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजिशन घर में घुस पीटकर किया जख्मी, मामला दर्ज

रंजिशन घर में घुस पीटकर किया जख्मी, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवजीदा के रहने वाले करीब आधा दर्जन लोगों ने घरेलू झगड़े में गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट की और फिर हवाई फायरिंग कर दी। जिससे परिवार दहशत में गया। पीड़ित ने उक्त आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाना नेहियांवाला पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जीदा के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति बोहड़ सिंह ने बताया कि उनके परिवार का गांव के कुछ लोगों के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश में बीते दिनों कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। यहीं नहीं घर में ही हवाई फायरिंग भी की। इधर, थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी शिकायत में केहर सिंह वासी गांव बल्लुआणा ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर दाड़ी नोचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।