भुक्की और नशीली दवाइयों समेत दो काबू
बठिंडा| पुलिसने अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को काबू कर उनके पास से 7 किलो भुक्की और नशीली दवा की शीशियां बरामद की है। थाना संगत के एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव मसाणा के समीप नाकाबंदी की थी। इस दौरान शक के आधार पर बाइक चालक सुखवीर सिंह वासी बठिंडा को रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 7 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद हुआ। जिसे काबू कर लिया। उधर, थाना नेहियांवाला के एएसआई संधुरा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त करते हुए गांव लक्खी जंगल के समीप से आरोपी जगसीर सिंह वासी महिमा सरजा को काबू कर उसके पास से सवा किलो भुक्की चूरा पोस्त और 50 नशीली दवा की शीशियां बरामद की।