पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बठिंडा| बरनालारोड पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के समय साइकिल सवार बरनाला रोड पर कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा के वर्कर घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कामेश्वर वासी फरीद नगर के तौर पर हुई। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। मृतक मजदूरी करके जीवन यापन करता था।