पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर 14 | कुल वोट : 3684 | पुरुष वोटर : 1901 | महिला वोटर : 1783

वार्ड नंबर-14 | कुल वोट : 3684 | पुरुष वोटर : 1901 | महिला वोटर : 1783

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^वार्ड नंबर 14 में अगर किसी ने कोई घर बनाना है तो उसके लिए एनओसी नहीं मिलता। सफाई के प्रबंध भी सही नहीं है। गलियों पुल के नीचे कचरों के ढेर लगे रहते हैं। लोगों को उम्मीद है कि उनकी परेशानी को दूर किया जाएगा। अमनिंदरसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^वार्ड की स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने की जरूरत है। सीवरेज की सफाई समय पर नहीं होती है। आवारा पशु हर गली में घूमते दिखाई देते हैं। बाजार में शौचालय की व्यवस्था होना जरूरी है। पुल के पास छोटा रास्ता बन जाए, तो लाभ होगा। परमजीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^हमारे वार्ड में शौचालय की सुविधा नहीं है। जिसके चलते गंदगी अधिक फैल रही है। दुकानों के सामने निगम शौचालय बनावा दे, ताकि गंदगी फैले। सफाई के उचित प्रबंध होने बेहद जरूरी है। आवारा पशुओं से निजात दिलाए। मनजीतपाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^मेन सड़क की हालत सही नहीं है। कई गलियों को फिर से रिपेयर किया जाना है। नगर निगम वह सब टैक्स शहरवासियों से वसूल रहा है पर सुविधाएं नहीं दे रहा है। ड्रेनेज की सुविधा सही नहीं है। इसे सुधारना होगा। तेजासिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^किसी भी गली में बिजली की तारें सही सिस्टम से नहीं लगी है। स्ट्रीट लाइटों को भी बदलने की जरूरत है। वार्ड में आवारा पशु भरे हुए हैं। हमारा वार्ड साफ सुथरा रहे किसी को परेशानी हो, यही चाहता हूं। सुखदेवसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^हमारे वार्ड में सरकारी कोई भी डिस्पेंसरी नहीं है। इसके लिए जरूरतमंद लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। वार्ड में सफाई की व्यवस्था भी सही नहीं है। ग्रीनरी की भी काफी कमी गलियों में खल रही है। कमलप्रीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^घर या दुकान बनाने में वार्ड के लोगों को परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें एनओसी नहीं मिल पाता। वार्ड के सीवरेज की सफाई भी समय पर नहीं हो रही। दुकानों के सामने शौचालय बने। निगम को ध्यान देने की जरूरत है। गुरतेजसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^बठिंडा को नगर निगम का दर्जा मिले कई साल हो चुके हैं। पर सहुलियतें हमारे वार्ड के वाशिंदों को नहीं मिल पा रही है। वार्ड में अभी काफी काम पेंडिंग हैं। वार्डबंदी में फेरबदल बेशक हो गई, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में भी फेरबदल हो। जगजीतसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14

^पुल के नीचे जो फाटक बना था। वहां से एक छोटा रास्ता निकालने की जरूरत है। लोगों को बाजार जाने में परेशानी होती है। वहीं वार्ड में पौधारोपण भी नहीं हुआ। पार्क की व्यवस्था भी नहीं है। कचरा प्लांट बने यही वार्डवासी चाहते हैं। जरनैलसिंह, निवासी वार्ड नंबर -14