पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुभावने वादे नहीं, वार्ड का विकास हो

लुभावने वादे नहीं, वार्ड का विकास हो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर मंच

^हमारे वार्ड में सफाई की व्यवस्था उचित नहीं है। हमारी गली में तो सफाई वाले आते तक नहीं है। यही कारण है कि हमारे वार्ड के हर कोने में गंदगी देखी जा सकती है। कूडा उठाने वाले नहीं आता है। अपने स्तर पर सफाई का प्रबंध करना पड़ता है। इनसे राहत मिलनी चाहिए। गुरजंटसिंह, निवासी, वार्ड नंबर 13

^हम चाहते है कि हमारा वार्ड दूसरे सभी वार्ड से अलग दिखे। इसके लिए सफाई, पानी की उचित सप्लाई अच्छी सड़कों की जरूरत है। नगर निगम का नया सदन ये सब सुविधाएं प्रदान करवा दे। यही उम्मीद हमे निगम से है। चौबीस घंटे सफाई का प्रबंध हो। बद्री,निवासी, वार्ड नंबर 13

^हमारे वार्ड में सरकारी डिस्पेंसरी नहीं है। लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। सफाई का हाल बुरा है। रात के समय स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती है। पौधारोपण गलियों में नहीं हो सका है। सफाई का प्रबंध होना चाहिए। यही उम्मीद नए सदन से है। कमलजीतकौर, निवासी, वार्ड नंबर 13

^नगर निगम का दर्जा चाहे बठिंडा को मिल गया है पर सहुलियतें वैसी नहीं मिल सकी है। वार्ड की सड़कें तो ठीक है पर इनकी सफाई करने को कोई तैयार नहीं है। कचरे के लिए डस्टबिन नहीं है। आवारा जानवरों की भरमार है। निगम का नया सदन ये सुविधाएं प्रदान करवाए। गगनजिंदल, निवासी, वार्ड नंबर 13

^वार्ड नंबर 13 में ढेरों परेशानियों का सामना हर वर्ग के लोगों को करना पड़ रहा है। वार्ड में कहीं भी डस्टबिन नहीं है। बिजली की तारें भी आड़ी-तिरछी पोलों पर लगी हुई है। लिंक गलियों में सफाई भी नहीं हो रही है। आवारा पशु हमेशा वार्ड में घूमते रहते हैं। बलदेवसिंह वासी, निवासी, वार्ड नंबर 13

^सफाई की व्यवस्था सही होनी चाहिए। वार्ड की सभी गलियों की सफाई प्रॉपर की जानी चाहिए। इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए पार्क बनाया जाए और कम्यूनिटी सेंटर भी बने जहां पर लोग अपने कार्यक्रम करवा सके। वार्ड में पौधारोपण बेहद जरूरी है। सुखजिंदरसिंह, निवासी, वार्ड नंबर 13

^रात के समय कई गली की स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती है। हमारे वार्ड में मोबाइल टावर लगे हैं। जबकि रिहाइशी क्षेत्र में मोबाइल टावर नहीं लगने चाहिए। वार्ड में सफाई के प्रबंध भी नाकाफी हंै। ग्रीन बेल्ट डेवलप नहीं हो सका है। निगम को इसपर ध्यान देना होगा। बिट्टूवासी, निवासी, वार्ड नंबर 13

^हमारे वार्ड में कोई भी सरकारी स्कूल नहीं है। जो लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़वाना चाहते है उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। वार्ड की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। सफाई प्रॉपर कभी नहीं होती। महानगरों वाली सुविधा नहीं रही है। दलीपकौर वासी, निवासी, वार्ड नंबर 13

^बारिश के दिनों में इस वार्ड की गलियों की हालत देखते ही बनती है। बारिश के पानी के निकासी के लिए उचित ड्रेनेज की व्यवस्था नहीं है। राहगीरों वार्डवासियों को परेशानी होती है। वार्ड में आवारा पशुओं की भी भरमार है। इनसे निजात मिले। सुखविंदरकौर, निवासी, वार्ड नंबर 13

^उनके वार्ड में पार्क की कमी है। बच्चों के खेलने के लिए जगह नहीं है। बच्चे गलियों में खेलने को मजबूर है। आवारा पशु की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इनसे हादसे घटित हो सकते हैं। बारिश के पानी की निकासी के लिए भी ड्रेनेज सिस्टम चाहिए। मो.रमजान नयनी अशरफी, वार्ड निवासी

बाशिंदों की आवाज

वार्ड की बात (13,14,15)

बठिडंा नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। फिर से लुभावने वायदों के साथ उम्मीदवार डोर टू डोर आंएगे। पर जिन परेशानियों का सामना हमें अपने वार्ड में करना पड़ रहा है। क्या इन परेशानियों से हमें निजात मिल सकेगी या फिर ऐसा ही चलता रहेगा। इसी तरह के सवाल लोगों ने किए। जब दैनिक भास्कर की टीम ने मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर -13,14 15 का दौरा कर यह जानने का प्रयास किया कि किन-किन परेशानियों से उक्त वार्डों में आम लोगों को जूझना पड़ रहा है, तो लोगों ने अपनी वार्ड की समस्याओं को दैनिक भास्कर के साथ साझा किया। (इनपुट- राजेश नेगी, एसएस सोनू)