पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतसर, बठिंडा, संगरूर में स्वाइन फ्लू से तीन मरे

अमृतसर, बठिंडा, संगरूर में स्वाइन फ्लू से तीन मरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अमृतसरबठिंडासंगरूर

पंजाबमें स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब अमृतसर, बठिंडा और संगरूर में तीन मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अभी तक मरने वालों की िगनती 21 तक पहुंच गई है। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में जीरा (फिरोजपुर) के 45 साल के सुखदेव ने दम तोड़ दिया। वह एक हफ्ते से यहां एडमिट था। इसके अलावा चार और संदिग्ध मरीज गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे हैं।

आइसोलेशन वार्ड के मुखी डॉ. एनएस नेकी ने बताया कि सुखदेव सिंह को शुगर और किडनी फेलियर की शिकायत भी थी। नए दाखिल चार मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं राज्य में संदिग्धों की संख्या 113 के करीब पहुंच चुकी है, जिनमें से अभी तक 45 मरीज पॉजीटिव आए हैं और उनमें से 21 की मौत हो चुकी है।

संगरूर के गांव बागड़ियां के बलदेव कौर की पीजीआई में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। वह यहां पिछले एक हफ्ते से एडमिट थी। स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी डाॅ. उपासना सिंह ने बताया, मृतका स्वाइन फ्लू से पीड़ित थी। मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगे।

बठिंडा में स्वाइन फ्लू सेे वीरवार को तीसरी मौत हो गई। गणपति एन्क्लेव के चंद्र मोहन का इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बुधवार रात मौत हो गई। तीन मौतों ने सेहत विभाग के अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। इससे पहले दो पीड़ित व्यक्तियों की मौत भीचुकी है। इनमें से एक की मौत फरीदकोट मेडिकल कालेज एक की लुधियाना में हुई थी।

राज्य में मरने वालों की िगनती 21 हुई, अबोहर में एक और पॉजीटिव केस

स्वाइन फ्लू के लक्षण

{नाक का लगातार बहना, छींक आना

{ कफ, कोल्ड और लगातार खांसी

{ मांसपेशियां में दर्द या अकड़न

{ सिर में भयानक दर्द

{ नींद आना, ज्यादा थकान

{ दवा खाने पर भी बुखार का बढ़ना

{ गले में खराश बढ़ती जाना

सावधानीबरतें : स्वाइनफ्लू का वायरस हवा में तेजी से फैलता है। अगर किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखें तो उससे कम से कम तीन फीट की दूरी बनाए रखें।