पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के स्टूडेंट्स भी बनेंगे सुपर 30

प्रदेश के स्टूडेंट्स भी बनेंगे सुपर-30

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आर्थिक तौर पर कमजोर होनहार स्टूडेंट्स को दी जाएगी इंजीनियरिंग औैर मेडिकल की फ्री एंट्रेंस कोचिंग

प्रदीपशर्मा|बठिंडा

इंजीनियरिंगऔर मेडिकल स्ट्रीम की तैयारी कर रहे पंजाब के स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है। शिक्षा विभाग प्रदेश के 30 ब्रिलिएंट स्टूडेंट्स को सुपर-30 की श्रेणी में लाएगा। फाइंनेंशियली वीक और टैलेंटेड स्टूडेंट्स को फ्री ऑफ कॉस्ट एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा एंट्रेंस और इंटरव्यू लिया जाएगा। सेलेक्ट होने वाले स्टूडेंट्स को सुपर-30 में दो साल तक बिना कोई फीस लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स के क्लास इलेवन और ट्वेल्थ के स्टडी खर्च को भी वहन किया जाएगा।

पंजाबके स्टूडेंट्स के लिए खुली राह

राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान अथॉरिटी ने भाई जैता फाउंडेशन के सहयोग से प्रदेश में सुपर-30 तैयार करेगी। सरकारी स्कूलों के अलावा सरकारी आदर्श एवं सरकारी मॉडल स्कूलों की दसवीं के होनहार एवं जरूरतमंद बच्चे 15 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इनका 12 अप्रैल को चंडीगढ़, पटियाला, फरीदकोट, होशियारपुर एवं जालंधर के सेंटरों पर टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट नौवीं एवं दसवीं के मैथ-साइंस के सिलेबस एवं जनरल अवेयरनेस के ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पर आधारित होगा।

सभी स्कूल मुखियों को कहा- स्टूडेंट्स को बताएं

^स्टूडेंट्सको इसकी जानकारी देने और मानसिक तौर पर तैयार करने के लिए सभी स्कूल मुखियाें को निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिकांश स्टूडेंट्स इसका लाभ ले सकें। -डॉ.अमरजीत कौर कोटफत्ता, डीईओ सेकंडरी

चुने गए बच्चों को नामवर टीचर देंगे ट्रेनिंग

एग्जामकी मेरिट में 30 होनहार बच्चे चुने जाएंगे जिनकी पारिवारिक आमदनी 20 हजार रुपए मासिक से कम होगी। चयनित बच्चों को 2015 से 2017 तक चंडीगढ़ के नामवर सीबीएसई स्कूलों के बेहद कंपीटेंट टीचर फाउंडेशन परिसर में आईआईटी जेईई एवं मेडिकल एंट्रेस की कोचिंग देंगे। स्कूल एजुकेशन, खाना एवं रहना भी फाउंडेशन की ओर से वहन किया जाएगा। चुने गए बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार पटना के सुपर-30 प्रोग्राम की तर्ज पर आईआईटी, आईआईएसईआर, एनआईटी, आईआईटी एवं अन्य सरकारी इंजीनियरिंग मेडिकल कॉलेजों के एंट्रेस एग्जाम की कोचिंग दी जाएगी। वहीं 30 अन्य स्टूडेंट्स को बेहद वाजिब दामों पर कोचिंग एवं बोर्ड-लॉज की सुविधा दी जाएगी।