पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने किया नगर निगम चुनाव का आगाज

कांग्रेस ने किया नगर निगम चुनाव का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरमंदर सिंह जस्सी, पूर्व कांग्रेसी मंत्री।

भास्कर न्यूज | बठिंडा

लोकसभाचुनाव से पहले सीएम प्रकाश सिंह बादल केंद्र में एनडीए की सरकार बनने पर पंजाब के लिए नोटों से भरे ट्रक लेकर आने के दावे करते थे। लेकिन अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय पैकेज देने से साफ इंकार कर दिया, तो सीएम यूपीए सरकार को याद कर रहे हैं क्योंकि यूपीए सरकार ने पंजाब को करोड़ों रुपये की ग्रांटें दी, जबकि भाजपा सरकार ने अभी तक पंजाब को कुछ भी नहीं दिया। इन शब्दों का प्रकटावा पंजाब कांग्रेस के महासचिव पूर्व मंत्री हरमंदर सिंह जस्सी ने नगर निगम चुनाव की मुहिम का आगाज करते हुए किया। उन्होंने दो वार्डों की बैठकों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी वर्करों को अपने वार्ड में रहते कामों की लिस्टें बनाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन टूटने के कगार पर है। पीएम नरेंद्र मोदी तो बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल के कामों से भी खुश नहीं है। फिर पंजाब के सीएम क्यों उनसे क्यों उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से सीएम बादल के संगत दर्शनों पर रहे खर्चे दी गई ग्रांटों का हिसाब सार्वजनिक करने की अपील की। 7 सालों में 60 लाख रुपये सिर्फ टेंटों पर ही खर्च किए गए हैं।