पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीबीवाला रोड पर गुल रही िबजली

बीबीवाला रोड पर गुल रही िबजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली नहीं है इसकी शिकायत नहीं आई थी

^बिजलीगुल होने कर शिकायत नहीं आई थी। यह समस्या फोन नंबर तब्दील होने की वजह से हो सकती है। क्योंकि पहले पावरकॉम में बीएसएनएल के फोन थे जो अब वोडाफोन की सिरीज वाले हैं और 96461-14200 से 96461-14511 तक नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। हरदीपसिंह सिद्धू , एक्सईएनपावरकाम बठिंडा

भास्कर ने की पहल तो पता चला कि महज फ्यूज उड़ने के कारण दिन भर गुल रही लाइट

बिजलीखराब होने की कोई शिकायत ही दर्ज नहीं हुई थी। दैनिक भास्कर के माध्यम से मामला सामने आया। इस पर जब भास्कर ने पावरकॉम जेई बलजीत सिंह से बात की तो, उसके बाद मौके की जांच की गई। तो पता चला कि ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा हुआ था, जिसे तुरंत दुरुस्त कर दिया गया।

भास्कर न्यूज | बठिंडा

बीबीवालारोड की गली नंबर नौ के दर्जनों बाशिंदों का वीकेंड आज बिना बिजली के ही गुजरा सुबह 11 बजे गई हुई बिजली देर रात साढ़े आठ बजे के बाद लौटी। कमोबेश इलाका निवासियों को गर्मी और उमस में सारा दिन तड़पना पड़ा।

बिजली जाने के पीछे तो कोई घोषित अथवा अघोषित कट नहीं बल्कि मामूली सी वजह थी, ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ना, जिसे देर रात ठीक किया जा सका।

रविवार की सुबह अचानक नाश्ते के दौरान बीबीवाला रोड की गली नंबर नौ में सुबह 11 बजे लाइट गुल हो गई बेहद संतोषी स्वभाव के लोगों ने प्रतीक्षा की लेकिन नो पावर कट जोन का ओवर कांफीडेंस उन्हें सताने लगा और आखिर उन्होंने आसपास के इलाकों से भी बिजली का जायजा लिया। सौभाग्य से अजीत रोड में भी कोई फाल्ट आने से इस इलाके की बिजली गुल होने की जानकारी मिलने पर उन्हें संतोष करना पड़ा किंतु वहां भी शाम को लाइट गई तो बीबीवाला रोड के बाशिंदों के सब्र जवाब देने लगा। यहां रहने वाले नवीन धीमान ने बताया कि उन्होंने शिकायत घर के लैंडलाइन फोन डायल किया तो वो खराब बताया जाता रहा और ठीक ऐसे ही हाल मोबाइल फोन के भी रहे। उन्होंने बताया कि बिजली होने से उनका रविवार पूरी तरह से खराब गया दिन भर बेचैनी में बीता। रात लगभग पौने नौ बजे लाइट ठीक हुई।