- Hindi News
- बूट पॉलिश, रिक्शा चला दिन में रेकी, रात को चोरी
बूट पॉलिश, रिक्शा चला दिन में रेकी, रात को चोरी
पुलिस रिमांड में कई चोरियां होगी ट्रेस
^हमनेचाेरों को काबू कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है। इनसे पूछताछ कर शहर में हुई अन्य चोरियों को ट्रेस किया जाएगा। इन्होंने 2010 में भी 11 वारदातें की थी। 3 फरार आरोपियों की तलाश में भी छापामारी की जा रही है। जगदीशकुमार शर्मा, इंचार्ज
वर्ष 2010 मे थाना सिविल लाइन मे दर्ज एफआईआर नंबर 66
थाना सिविल लाइन मे ही दर्ज एफआईआर नंबर 81
थाना थर्मल मे दर्ज एफआईआर नंबर 26
वर्ष 2010 मे थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 367
थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 377
थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 408
थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 414
थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 443
थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 475
थाना कोतवाली मे दर्ज एफआईआर नंबर 501
29 अगस्त 2014 को थाना सिविल लाइन मे दर्ज एफआईआर नंबर 79
भास्कर न्यूज | बठिंडा
सीआईएने शहर में चोरी की वारदातों का अंजाम देने वाले 6 सदस्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में माना कि इन्होंने 25 से ज्यादा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, जिसमें ज्यादा वारदात सेनेटरी स्टोर और करियाणा की दुकानाें में की गई। पुलिस ने आरोपियों पर चोरी का केस दर्ज कर उन्हें रविवार का ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है। अब इनसे पूछताछ कर की गई चोरियों का खुलासा और चोरी किया सामान बरामद करवाया जाएगा।
गिरोहके तीन सदस्य अभी भी फरार : सीआईएइंचार्ज जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि शंभु, मंगल कालू जो टीचर कॉलोनी बठिंडा के पास झुग्गियों में रहते हैं को नेशनल कॉलोनी के नजदीक नहर के पास झाड़ियों से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गैर कानूनी हथियार चोरी का माल भी बरामद हुआ है। जिस समय सीआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया उस समय आरोपी शहर मे किसी लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। उक्त गिरोह के अन्य तीन सदस्यों रतन लाल,रावत कमल वासी बठिंडा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना थर्मल मे लूटपाट,डकैती अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गिरोहमें हैं अधिकांश अनपढ़ पर अपराध शाितर : बठिंडाकी टीचर कॉलोनी के पास झुग्गियों मे रहने वाला उ