पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब हर नागरिक का बनेगा हेल्थ कार्ड, सेहत विभाग करेगी ऑडिट

अब हर नागरिक का बनेगा हेल्थ कार्ड, सेहत विभाग करेगी ऑडिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वहदिन दूर नहीं है, कि राज्य के हर नागरिक के पास अब हेल्थ कार्ड होगा। जिसमें उनकी पूरी डिटेल होगी। मसलन उनका ब्लड ग्रुप, उन्हें कौन सी बीमारी है, कौन सी दवा इस्तेमाल करते हैं आदि-आदि, जो भी सेहत से जुड़ी होगी। यह सभी सूचनाएं उस कार्ड पर अंकित होंगी। इसके लिए पंजाब सरकार ने एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसके तहत प्रथम चरण में सेहत विभाग पहले अपने-अपने क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों का हेल्थ ऑडिट करेगी।

हाल के दिनों में चंडीगढ़ में राज्य स्वास्थ्य मिशन के साथ सीएम परकाश सिंह बादल की एक बैठक हुई थी। जिसमें इसका फैसला लेते हुए सीएम ने राज्य के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य का लेखा-जोखा रखने का निर्देश दिया था। यह प्रोजेक्ट ट्रायल के रूप में अभी स्टेट के दो जिलों में शुरू होगी। इसके लिए नवांशहर रोपण का चयन किया गया है। जहां पर ट्रायल के रूप में योजना को मूर्त रूप दे दिया गया। इस योजना को शुरू करने के मकसद के पीछे सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार का मकसद है। इस सिलसिले में सिविल सर्जन बठिंडा डॉ. तेजवंत सिंह रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार का यह पायल प्रोजेक्ट है। जिसके तहत हेल्थ ऑडिट कराकर हेल्थ कार्ड बनाया जाना है। अभी इस प्रोजेक्ट को ट्रायल के आधार राज्य के दो जिलाें में ही शुरू किया गया है। अभी बठिंडा में इसे इम्प्लीमेंट करने की हिदायतें नहीं मिली हैं।