डबल एमए पास तस्कर काबू
बठिंडा | तलवंडीपुलिस ने नशीली दवाएं लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ बठिंडा के एएसआई अवतार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर तलवंडी साबो के पास मनदीप सिंह उर्फ अमना वासी तलवंडी साबो को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 11 नशीली शीशियां बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ थाना तलवंडी में नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी डबल एमए है परंतु बेकारी के चलते जल्द अमीर बनने के सपने ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया।