स्मैक, अवैध शराब समेत काबू
बठिंडा | जिलापुलिस ने अलग अलग स्थानों से अवैध शराब और स्मैक समेत तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है। जबकि दो फरार हो गए। थाना कैंट पुलिस ने गुप्त पावर हाऊस रोड स्थित मच्छी वाला चौक से विक्रम सिंह उर्फ विक्की वासी बेअंत नगर बठिंडा को गिरफ्तार कर 4 ग्राम स्मैक बरामद की। एक अन्य मामले में फूल पुलिस ने गांव सेलबरा में अवैध शराब का कारोबार करने वाले अमरीक सिंह जसपाल सिंह को 26 बोतल देसी शराब समेत काबू किया है। उधर तलवंडी पुलिस ने गांव जीवन सिंह वाला के पास से 24 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने वकील सिंह वासी चठ्ठेवाला को नामजद किया है जोकि पुलिस को देखते ही फरार हो गया। उधर नथाना पुलिस ने भी गांव कल्याण सुखा के रहने वाले सुखदेव सिंह के घर छापेमारी की। पुलिस के आने की भनक लगते ही सुखदेव सिंह भाग गया। पुलिस ने उसके घर से 2 लीटर शराब 15 किलो लाहन चालू भट्ठी बरामद की।