- Hindi News
- जिलास्तरीय फैमिली कोर्ट की मांग, वकीलों ने की हड़ताल
जिलास्तरीय फैमिली कोर्ट की मांग, वकीलों ने की हड़ताल
पंजाबसरकार के एक नोटीफिकेशन के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन के वकील बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस कारण करीब 300 से 400 केसों की सुनवई नहीं हो सकी। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान नवदीप सिंह जीदा ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा 15 सितंबर को जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य के पांच जिलों बरनाला, फरीदकोट, मोगा, पठानकोट नवांशहर में फैमिली कोर्ट स्थापित की गई हैं, जिसका वकील विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस प्रकार की कोर्ट जिला स्तर पर बनाई जाएं। क्योंकि इस प्रकार के मामलों के लिये उन्हें अपना जिला छोड़कर दूसरे जिलों मे जाना पड़ेगा जो उनके लिये संभव नहीं होगा।
इस मौके पर समस्त वकीलों ने सरकार से मांग की कि सरकार हरके जिला स्तर पर फैमिली कोर्ट का निर्माण करे ताकि संबंधित जिले के वकील अपने क्षेत्र में रहकर केस की पैरवी कर सकें। वकीलों की हड़ताल कल भी जारी रहेगी।