छात्रों ने हिमाचल का भ्रमण दौरा
बठिंडा |मालवा कॉलेजके एग्रीकल्चर विभाग के बीएससी एग्रीकल्चर भाग दूसरे तीसरे के 37 छात्रों का 3 दिवसीय शैक्षणिक टूर लगाया गया। इसमें छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला,पालमपुर,कांगड़ा मेकलोडगंज ले जाया गया। विभाग के डायरेक्टर डॉ.बीएस छिल्लर ,सहायक प्रोफेसर प्रेम सिंह,लखविंदर कौर सुखजीत कौर की अगवाई में हिमाचल प्रदेश के हिमाचल एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी,पालमपुर में पालीहाऊसिंग में सब्जियों की पैदावार जैविक खेती की नई तकनीकों के बारे में युनिवर्सिटी के डॉ.प्रदीप कुमार ने छात्रों को जानकारी दी। इसके अलावा छात्रों को कांगड़ा,धर्मशाला मेकलोडगंज के ऐतिहासिक स्थानों का भी दौरा कराया गया। टूर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कॉलेज के प्रिंसिपल डीन ने छात्रों स्टाफ को मुबारकवाद दी।