पशुओं को पकड़ने के लिए पत्र दिया
बठिंडा| परसराम नगर के लोगों ने बुधवार को नगर निगम के कमिश्नर को परस राम नगर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकडऩे के लिए मांग पत्र दिया। मोहल्ला वासियों ने बताया कि नगर में घूम रहे पशुओं के कारण हर रोज कोई कोई हादसा होता है। इस कारण क्षेत्र के लोगों काे काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों को भी स्कूल में आने जाने में काफी दिक्कत होती है। वहीं रात के समय जब पशु सड़कों पर घूम रहे होते हैं तो दिखाई देने के कारण अक्सर ही हादसे होते हैं। इस पर नगर निगम के कमिश्नर ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द ही हल कर दिया जाएगा।