- Hindi News
- नशा छोड़ने वाले कैदियों को कोई दिक्कत आए : वीके शर्मा
नशा छोड़ने वाले कैदियों को कोई दिक्कत आए : वीके शर्मा
फिरोजपुरफरीदकोट डिविजन के कमिश्नर वीके शर्मा ने केंद्रीय जेल बठिंडा के नशा छुड़ाऊ केंद्र का दौरा किया। उनके साथ डीसी डॉ.बसंत गर्ग,डीआईजी अमर सिंह चहल, एडीसी सुमित जारंगल , अंडर ट्रेनी आईएएस विशेष सारंगल,डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू के अलावा अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे। शर्मा ने कहा कि जेल में नशा छुड़ाने वाली दवाओं की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस लिए हर प्रकार के नशे के आदी बिना किसी डर के नशों को छोड़ सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नशा छुड़ाऊ केंद्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेल में अपनेपन वाला माहौल पैदा किया जाए।
डिविजनल कमिश्नर ने नशा छोड़ने वाले 35 लोगों से बातचीत की और उनको उत्साहित किया। उन्होंने नशे की दलदल में फंस कर जवानी को खराब करने कस संदेश दिया। डीसी बसंत गर्ग ने कमिश्नर को विश्वास दिलाया कि केंद्रीय जेल में बंद 1390 कैदियों हवालातियों को किसे प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
किमशनर डभ्सी ने जेल में नशा छोड़ने वाले कैदियों से हाल चाल पूछा।