पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजसेवियों के सहयोग से मेधावी स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित

समाजसेवियों के सहयोग से मेधावी स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवीसंस्था सहयोग की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बुधवार को टीचर्स होम में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री ने बच्चों को सम्मानित करते इन्हें विद्यार्थी के निर्माण में शिक्षक अहम भूमिका निभाते हैं। संस्था के चेयरमैन एडवोकेट मोहन लाल गर्ग ने कहा कि अपने नाम के अनुरूप सहयोग लेकर सहयोग देना ही संस्था का मकसद है, उन्होंने जरूरतमंद परिवार से भी अपनी कन्याओं की शादी के लिए संस्था के हरसंभव सहयोग का ऐलान किया। शैक्षिक सत्र 2013-14 की दसवीं के मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इनमें सरकारी प्राइवेट स्कूलों के 75 फीसद से अधिक अंक अर्जित करने वाले बच्चों के अलावा 60 फीसद से ज्यादा अंक लेने वाले स्कूल के टाप टेन विद्यार्थी भी शामिल रहे। इन्हें स्कूल बैग एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। समारोह में एमएचआर स्कूल, खालसा स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, एसएसडी ब्वायज स्कूल, देसराज मेमोरियल स्कूल, आर्य गल्र्स स्कूल, एसएसडी मोती राम कन्या महाविद्यालय, शहीद संदीप सिंह मेमोरियल स्कूल के सौ विद्यार्थी एवं इनके अध्यापक सम्मानित किए गए। समारोह में विजय सिंगला, गुलशन वधवा, राकेश गोयल, केवल कृष्ण, रमेश गर्ग, अशोक सैनी, रमेश सिंगला, सुंदर पाल, रतन लाल, श्रीकांत शर्मा, राकेश नागपाल आदि ने सहयोग दिया।

टीचर्स होम में करवाए गए समागम के दौरान मेधावी छात्राें को सम्मानित किया गया।